sandhyadesh

11 दुल्हों के साथ बारात नारायण आश्रम पहुंची

ग्वालियर  नारायण वृद्धाश्रम जागृति नगर लश्कर  संस्था गत् पिछले 27 वर्षों से हर वर्ष सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करती आ रही है इस बार 27 वां सामुहिक विवाह  का भव्य आयोजन किया गया 12 मार्च को रिंग सेरेमनी सगाई हुई  आज 13 मार्च को हल्दी मेहंदी कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल समाज कैलाश मित्तल, प्रदेश मंत्री श्री मती खुशबू गुप्ता जी, आश्रम अध्यक्ष श्रीमती साधना गर्ग, नारायण दास प्रजापति  हल्दी मेहंदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी आज हैण्ड बाजों के साथ सुबह से ही बारात आना जारी रहा तत्पश्चात सभी वर वधुओं कि वर माला मंच पर कराई गई इसके बाद जोड़ों को मंड़प में भारतीय संस्कृति अनुसार वैदिक रीति से गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा पाणिग्रहण संस्कार कराया गया आज के मुख्य अतिथि  श्री कैलाश मित्तल जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री मती लता गुप्ता जी प्रदेश उपाध्यक्ष , श्रीमती साधना गर्ग जी, नारायण दास प्रजापति, वंदना खटीक जी, स्मृति सिंह जी का आशीर्वाद सभी जोड़ों को प्राप्त हुआ।
ग्वालियर में सबसे पहले नारायण वृद्धाश्रम खोलने का संकल्प श्रीमती लक्ष्मी गर्ग ने लिया और आज उनकी वहु उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है आश्रम में वर्तमान में 38 वृद्धजन निवासरत है जो समाज ओर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रहा है विवाह में सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान देने के साथ कई संस्थाएं भी अलग से उपहार भेंट करती है। इस हेतु एक माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है  इस अवसर पर सामाज सेवियों द्वारा, एल ई डी, अलमारी, सिलाई मशीन, कूलर, पलंग, साड़ी व अन्य उपहार भेंट किए सहयोगी के रूप में आर के पठेजा, उमेश गुप्ता,  राकेश प्रजापति, गिरीश प्रजापति, मौहिनी वर्मा टी आई,  देवेंद्र प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, हरेन्द्र रावत, भूपेंद्र शिवहरे, वेद प्रकाश शर्मा,  शीतल अग्रवाल, रोमा अरोरा, नीता सिंगल, निहारिका, स्वाति अग्रवाल, लता अग्रवाल, कुसुम जैन, शकुन्तला तोमर, रानी द्विवेदी, रेणू चड्डा, रेखा पवार, इंद्रा मंगल, ममता मंगल, शिवांगी अग्रवाल, ममता कुशवाह, जयंती पाल, ममता शर्मा, मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सभी बरातियों को स्वरुची भोजन कराया गया।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->