sandhyadesh

स्वास्थ्य एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने साइक्लोथॉन रैली हुई

 
ग्वालियर। अंर्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने तथा शहरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शनिवार को साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं शहर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पुरुषों ने भी महिलाओं के साथ रैली में सहयोग किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
साइक्लोथॉन रैली का प्रारंभ प्रातः 8 बजे बाल भवन से किया गया। साइकिल रैली जीवाजी यूनिवर्सिटी चौराहा, अल्कापुरी न्यू हाई कोर्ट चौराहा, परशुराम चौक, आकाशवाणी चौराहा, बस स्टैंड होते हुए तानसेन रेजीडेंसी से पुनः बाल भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर साइकिल चलाकर महिला सशक्तिकरण, फिटनेस एवं स्वच्छ शहर का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रतीक राव ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता समाज के विकास की आधारशिला है। ऐसे आयोजन महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। रैली के समापन के बाद आईईसी टीम द्वारा महिला एवं युवतियों को सेनेटरी पैड डिस्पोज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी मुकेश बंसल, सहायक नोडल अधिकारी शैलेंद्र सक्सेना, मिशन सलाहकार देवेंद्र निम सहित खेल प्रेमी एवं शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->