सभापति तोमर ने किया पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण
ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर ने पार्क होटल कॉलोनी में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे हैं पार्क का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम द्वारा पड़ाव स्थित पार्क होटल कॉलोनी में पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें हॉर्टिकल्चर का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभापति तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क निर्माण का कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी केशव भदोरिया, कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, सहायक संचालक मधु सोलापुरकर, सहायक यंत्री पार्क अजय शाक्यवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।