sandhyadesh

जेसीआई ग्वालियर मेट्रो का 24वां शपथ ग्रहण समारोह 14 को

 जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा अपनी नई कार्यकारिणी के स्वागत हेतु 24वां स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह (24th Installation Ceremony) शनिवार, 14 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम होटल रामाया में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional S.P.) आई पी एस विदिता डागर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेसी केशव वैश्य (पूर्व नेशनल ट्रेजरार) होंगे। इसके साथ ही जेसी अमृता शर्मा (ज़ोन प्रेसिडेंट) विशिष्ट अतिथि के रूप में और जेसी शुभम जैन (ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट) शपथ अधिकारी के रूप में शामिल होंगे।
​नई टीम का होगा शपथ ग्रहण ​समारोह के दौरान वर्ष 2025 की टीम, जिसके अध्यक्ष जेसी प्रदीप पटेल, सचिव जेसी विनय कुमार एवं कोषाध्यक्ष जेसी बिजेंद्र यादव हैं, अपना कार्यभार नई टीम को सौंपेंगे।
​वर्ष 2026 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे:
​अध्यक्ष: जेसी प्रशांत माथुर
​सचिव: जेसी ऋषभ झा
​कोषाध्यक्ष: जेसी एस. एन. वर्मा,​लेडी जेसी चेयरपर्सन: जेसी रिंकी साहू ​कार्यक्रम के समन्वयक जेसी शैलेंद्र भदौरिया सभी उपस्थित रहेंगे
जे एफ एम सुधीर त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की परंपरा के अनुसार इस गौरवशाली शाम में शहर के गणमान्य नागरिक और जेसी परिवार के सदस्य सपरिवार शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->