sandhyadesh

महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में " जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम" के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

ग्वालियर महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयां के द्वारा महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार" जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम" के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रवि रंजन प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा की गई अध्यक्षीय संबोधन से बोलते हुए प्रोफेसर रवि रंजन ने कहा कि आज गंगा जल की स्वच्छता एवं बचाव की आवश्यकता है क्योंकि परंपरागत जल स्रोत साथ छोड़ रहे हैं और पृथ्वी पर जल संकट छाया हुआ है, गर्मी के मौसम में एक-एक बूंद पानी की कीमत महसूस की जाती है, हमें अपनी गाड़ियों को पानी से धोने की अपेक्षा कपड़े से पहुंचना चाहिए, गिलास में उतना ही पानी देना चाहिए जितना की पीना हो,नल खोलकर घर का काम करने से अच्छा है बाल्टी में पानी लेकर कम करें और पानी का बचाव करें| राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने कहा कि जल ही जीवन है अपने आने वाले भविष्य में के लिए हमें अपनी परंपरागत स्रोतों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है| कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर शशि कला राठौड़ ने आभार व्यक्त किया |

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->