sandhyadesh

चकलेश्वर धाम गुप्तेश्वर पर श्रीमद् भागवत कथा 8 फरवरी से, कई साधु संत शामिल होंगे

ग्वालियर । चकलेश्वर धाम एवं जय मां काली कामाख्या धाम गोल पहाड़िया के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा एवं महाशिवार्चन का आध्यात्मिक आयोजन 8 फरवरी रविवार से प्रारंभ होगा उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर केशव पांडे सहसंयोजक आकाश मिश्रा एवं कामाख्या धाम के संत श्री अनिल शंकर नंद गिरी महाराज ने एक पत्रकार वार्ता में दी । 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 8 फरवरी को सुबह 10 बजे 301 महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर गोल पहाड़िया पुलिस चौकी से चकलेश्वर धाम पहुंचेंगी उन्होंने बताया की प्रतिदिन प्रात 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाशिवर्चन किया जाएगा तथा दोपहर 1 बजे से प्रसिद्ध भागवत आचार्य रवि तिवारी अपने मुखारविंद से श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान करायेंगे । उन्होंने बताया कथा प्रसंग पर आधारित सुंदर एवं मनोहारी झांकियां का भी भव्य आयोजन किया जाएगा जिनके माध्यम से भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान शिव से जुड़े दिव्य प्रसंग का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा प्रतिदिन एक संत महापुरुष का पावन आगमन भी होग,  जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।  

posted by Admin
93

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->