प्राकृतिक खेती करने वाले किसान को कृषि विभाग करे हरसंभव मदद: सीईओ रावत

ग्वालियर राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकतिक खेती को बढावा दिया जा रहा है। बिलौआ में प्राकतिक खेती के लिए किसान प्राणसिंह माथुर के खेत में बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर स्थापित किया है। इस बायोरिसोर्स सेंटर का सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने बायोरिसोर्स सेंटर को संचालित करने से संबंधित सभी सामग्री एवं मशीने संबंधित कृषक को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये है।
किसान अब प्राकृतिक खेती से जुड रहे है। प्राकृतिक खेती में किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग नहीं किया जाता है। साथ ही खेतों में गाय एवं भैंस के गोबर से निर्मित प्राकृतिक खाद डाली जाती है। बिलौआ में किसान प्राणसिंह माथुर के यहां बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर का स्थापित की है। इसमें गोबर से गैस एवं खाद बनाई जाएगी। इस बायोरिसोर्स सेंटर का जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान किसान द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए तैयार किये जाने वाले आदान सामग्री जैसे- जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, दसपर्णीय अर्क बृहमास्त्र आदि बनाने की प्रक्रिया एवं लगने वाली सामग्री के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही किसान प्राणसिंह माथुर के द्वारा उगाये जा रही प्राकृतिक फसलें जैसे गेहू, आलू, उद्यानिकी फसलें एवं मछली पालन का निरीक्षण किया। सीईओ रावत द्वारा प्राकृतिक खेती हेतु आदान सामग्री आसानी से अधिक अधिक से कृषक भाईयों को उपलब्ध हो सकें, साथ ही बायोरिसोर्स सेंटर को संचालित करने से संबंधित सभी सामग्री एवं मशीने संबंधित कृषक को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित रणवीर सिंह जाटव, उप संचालक कृषि ग्वालियर के द्वारा कृषक को प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत दिये जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही बायोरिसोर्स सेंटर के संचालन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि नरेश मीणा भी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->