कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम का संदेश लेकर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन डॉक्टर सुनीता तिर्की के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने विश्व कैंसर दिवस के बारे में जानकारी दी।
डॉक्टर कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने बताया कि इसको मनाने का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है प्रभावित लोगों के साथ एक जुटता दिखाना और विज्ञान नीति के माध्यम से इसके उन्मूलन की दिशा में वैश्विक प्रयासों को मजबूत करना है। इसके साथ ही संक्रमण की रोकथाम के प्रति जनभागीदारी विकसित करना है। इस अवसर पर डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एवं डॉक्टर राजेश कुमार टी ने बताया कि कैंसर का कारण अनियमित खान-पान प्रोसैस्ड और जंक फूड का सेवन है इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाने और इसके रोकथाम के उपाय को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर डॉक्टर गुनानिधि , डॉक्टर ओम प्रकाश डॉक्टर आर्य कृष्णा , डॉक्टर ओम प्रकाश, डॉक्टर इशान खान , डॉक्टर आशुतोष, डॉक्टर विकास, डॉक्टर नितिन उपस्थित रहे एवं श्रीमती गीता चौधरी,श्रीमती एच एम क्रोजर, श्रीमती पी जयमणि, श्रीमती सलमा , श्रीमती पूजा हयारण, श्रीमती प्रिंसी तोमर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेंद्र संज्ञा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस डी मंसूरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरभजन, फार्मासिस्ट गुरजिंदर शर्मा, राकेश गुप्ता प्रयोगशाला अधीक्षक, राजेश कंचन एम एच ए, अवधेश, हरीश, इमरत, राजेंद्र एवं वसीम खान, पंकज नेहा एक्स-रे सहायक , निशा फिजियोथैरेपिस्ट समस्त पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे। सहायक नर्सिंग अधिकारी सुनीता अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।