एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया का विभिन्न एनसीसी बटालियन ग्वालियर का वार्षिक निरीक्षण

ग्वालियर: एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया ने मंगलवार को 8 एमपी एनसीसी बटालियन का वार्षिक निरीक्षण
एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया द्वारा ग्वालियर स्थित 8 एमपी एनसीसी बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बटालियन की प्रशिक्षण, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुमित दुआ ने ग्रुप कमांडर की अगुवाई की तथा बटालियन की उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्रुप कमांडर को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण स्तर एवं कार्य निष्पादन की सराहना की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैडेट्स में उत्साह एवं प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने हाल ही में 3 मध्यप्रदेश गर्ल्स एनसीसी बटालियन, 15 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन तथा 8 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि सभी बटालियनों में एनसीसी प्रशिक्षण का स्तर सराहनीय है और कैडेट्स अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनसीसी के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही कैडेट्स डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ब्रिगेडियर जेठालिया ने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासित, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->