पंडित बालमुकुंद पुरोहित बने अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष

  शिवपुरी - प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा ने पंडित बालमुकुंद पुरोहित को शिवपुरी इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बधाई दी । पंडित बालमुकुंद पुरोहित ने कहा कि वे जिले में समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वे जिले के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा ने बालमुकुंद पुरोहित को बधाई देते हुए कहा कि वे उनकी नियुक्ति से बहुत खुश हैं । और आशा करते हैं कि जिले की समिति अधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे । ऐसे मौके पर पंडित श्री मोहन किशोर व्यास प्रदेश संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा महासचिव दिनेश चन्द्र शर्मा, पत्रकार सुनील शुक्ला, पंडित अशोक कुमार शर्मा पंडित दीपेश पुरोहित, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती नीलम पुरोहित, कुमारी नैंसी पुरोहित ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

posted by Admin
87

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->