अरविंद के हठ से पारस प्रत्याशी बने, बहुमत प्रवीण के साथ था
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिये व्हाईट हाउस ने अपने पैनल के तीन प्रत्याशी घोषित कर दिये है, लेकिन इस पैनल के पीछे की कहानी अब यह निकलकर सामने आई है कि अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का नाम फिर रिपीट होना था और बहुमत से लोग डा. प्रवीण अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में चाहते भी थे, लेकिन पूर्व अध्यक्ष व व्हाईट हाउस के सुप्रीमो अरविंद अग्रवाल ने बिल्डर व कालोनाइजर्स लाबी के दबाब के चलते पारस जैन को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करवा दिया।
विशेष बात यह थी कि व्हाईट हाउस के कोर ग्रुप की बैठक में स्वयं डा. प्रवीण अग्रवाल के कोर ग्रुप की बैठक में स्वयं डा. प्रवीण अग्रवाल ने अपील भी की थी कि यह मेरा आखिरी चुनाव है और मैंने जो व्यापारी व चेंबर सदस्यों के हित में कामकाज किया है उसको और बढ़ाने के लिये मुझे एक मौका और चाहिये। लेकिन कोर ग्रुप में बैठे अरविंद अग्रवाल ने किसी की एक ना सुनी। जबकि पीताम्बर लोकवानी, राजकुमार गर्ग पुनः डा. प्रवीण अग्रवाल को मौका दिये जाने के पक्ष में थे। कोर ग्रुप के जीएल भोजवानी ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी। कुल 120 से अधिक लोगों के कोर ग्रुप में 3-4 लोग ही अरविंद अग्रवाल की हां में हां कर रहे थे। कुल मिलाकर इससे स्पष्ट है कि डा. प्रवीण अग्रवाल के समर्थन में बहुमत था और स्वयं अब गंगवाल फैमिली के अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार भी डा. अग्रवाल के समर्थन में भी थे। अब स्थिति यह है कि चेंबर के लगभग दो सैंकड़ा से भी अधिक लोग डा. प्रवीण अग्रवाल को सहानुभूमि देने पहुंच चुके है और कह रहे है कि हम आपके साथ है। हालांकि इस मामले में डा. प्रवीण अग्रवाल ने चुप्पी साध रखी है।
प्रवीण से मिलने गये पारस
व्हाईट हाउस के अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशी पारस जैन बीती रात्रि वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल से चेंबर आफ कामर्स में मिलने उनके कक्ष में पहुंचे। यह मुलाकात उनकी काफी चर्चित रही। अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारस जैन ने उनसे आर्शीवाद मांगा।
क्रियेटिव अभी सुस्त, व्हाईट में भी सांठगांठ
चेंबर आफ कामर्स के जुलाई माह में प्रस्तावित चुनावों के लिये क्रियेटिव के दो तीन प्रमुख कोर ग्रुप के सदस्य गोपनीय तौर पर व्हाईट हाउस प्रत्याशी पारस जैन के साथ है। इसीलिये इनके बीच 3-3 सीटों का सौदा पट रहा है। इसमे यह सब खेल क्रियेटिव ग्रुप संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सह सचिव पद हथियाने के लिये कर रहा है। अब क्रियेटिव हाउस से संयुक्त अध्यक्ष पद पर हेमंत गुप्ता या राकेश अग्रवाल सामने आयेंगे और उपाध्यक्ष पद पर संदीप नारायण अग्रवाल।
सिंधिया तक जानकारी पहुंची
इधर महल से जुड़े सूत्रों ने व्हाईट हाउस से डा. प्रवीण अग्रवाल का पत्ता काटे जाने की शिकायत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तक पहुंचा दी है। अब देखना है कि सिंधिया व्हाईट हाउस के कोर ग्रुप को क्या संदेश देंगे।
पारस जैन एक्टिव हुये
व्हाईट हाउस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पारस जैन कल रात से ही एक्टिव दिखाई दिये, वह रात्रि 12 बजे तक चेंबर के सदस्यों व अपने शुभचिंतकों से आर्शीवाद लेने पहुंचे। हालांकि पारस जैन की विशेषता यह है कि वह बेहद सौम्य व मिलनसार है और एक घटना से काफी टूट भी चुके थे। लेकिन उनके अपने मित्रों की सदभावनाओं व साथ से वह मजबूती से खड़े हैं। उनकी खासियत है कि वह कभी अपने मित्रों की मदद को पीछे नहीं हटते। वह आजकल ग्वालियर के बड़े जमीन कारोबारी व बड़े ज्वैलर्स भी हैं।