आईपीएल मैच का आनंद ग्वालियर के फैन पार्क में हजारों क्रिकेट प्रेमी उठाएंगे

ग्वालियर। आईपीएल मैच के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आनंद अब ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल फैन पार्क में विशाल स्क्रीन पर उठा सकेंगे। इसके तहत मैच के दौरान विशाल स्क्रीन पर दिखाये जाने वाले हर रोमांचक पल के साथ, हर स्थान से लाइव मैच प्रसारण किया जायेगा। जिससे प्रशंसकों को मैदान जैसा अनुभव मिलेगा। कोई भी प्रशंसक इस उत्सव से वंचित नहीं रहेगा, क्योंकि प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। साथ ही आईपीएल के अधिकारिक प्रायोजकों के संगीत, मर्चेडाइज, खाने पीने के स्टाल, शीतल पेय और कई मनोरंजक गतिविधियां इस अनुभव को और भी रोमांचक बना देंगी। यह जानकारी गुरूवार को बीसीसीआई के सीनियर मैनेजर संदीप बाघड़े ने पत्रकारों को दी।
सीनियर मैनेजर संदीप बाघड़े ने पत्रकारों को बताया कि इतनी सारी गतिविधियों के साथ प्रशंसकों को ऐसा महसूस होगा जैसे वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों का समर्थन करते हुये सीधे स्टेडियम में मौजूद है। उत्साह को और बढ़ाने के लिये फैन पार्क में आने वाले प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को व्यक्त करने और अपने खास फैन मोमेंटस दिखाने का मौका मिलेगा। यह प्रसारण व फैन पार्क कै. रूप सिंह स्टेडियम के निकट प्रेक्टिस ग्राउंड पर किया जायेगा।  बीसीसीआई के सीनियर मैनेजर संदीप बाघड़े व जीडीसीए के मानसेवी सचिव विजय प्रकाश शर्मा बेटू ने बताया कि ग्वालियर में आईपीएल फैन पार्क का यह चैथा आयोजन है। इस बार भी 29 मई को सेमीफाइनल व 31 मई को फाइनल में फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ जुटेगी। इसके लिये बीसीसीआई व जीडीसीए के द्वारा सभी समुचित उपाय किये गये है। उन्होंने बताया कि फैन पार्क में एन्ट्री पूरी तरह से फ्री है और सभी के लिये निशुल्क पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। खानपान के स्टाल भी रियायती दरों पर रहेंगे। स्टेडियम में विशालकाय स्क्रीन भी लगाई जायेगी। संदीप बाघड़े ने बताया कि आईपीएल फैन पार्क की शुरूआत 2015 में की गई थी और यह देश के 50 शहरों में आयोजित होता है। 

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->