sandhyadesh

अकासा एयर की ग्वालियर दिल्ली बैंगलुरू उड़ान जल्दः ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर। शहरवासियों को शीघ्र ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से जल्द ही अकासा एयर की नई उड़ान सेवायें शुरू होंगी। अकासा एयर ग्वालियर को दिल्ली और बैंगलुरू से सीधे जोड़ते हुये ग्वालियर के विकास को नई गति देगा। अकासा एयर ग्वालियर दिल्ली बैंगलुरू तथा बैंगलुरू दिल्ली ग्वालियर मार्ग पर उड़ान सेवायें प्रारंभ कर रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी। 
पत्रकारों से चर्चा करते हुये ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि अकासा एयर ग्वालियर दिल्ली बैंगलुरू मार्ग पर अपनी उड़ान सेवायें प्रारंभ कर रहा है। अकासा एयर की सेवायें प्रारंभ होने के बाद ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर हवाई अडडे से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन चल रही है और तीन दिन अकासा एयर की सेवायें प्रारंभ होने के बाद ग्वालियरवासियों को छह दिन उड़ानों की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर मध्यप्रदेश का हब है और यहां प्रतिदिन पर्यटक संख्या बढ़ रही है और उड़ानों की संख्या में वृद्धि होने से ग्वालियर की विरासत और धरोहर को देखने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि विमानों की लगातार बढ़ रही संख्या से उद्योगपतियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्वालियर का राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल अब अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है और हवाई मानचित्र पर इस विशेष स्थान मिला है। पत्रकारवार्ता में विधायक मोहन सिंह राठौर, सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिटटू, जवाहर प्रजापति, विनय जैन उपस्थित थे। 

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->