sandhyadesh

अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 एवं 22 मई को ग्वालियर में

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का इस बार का दो दिवसीय आयोजन 21 एवं 22 मई को ग्वालियर के तोरण वाटिका में किया गया है। यह 137वां आयोजन होगा।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि देश के 136 शहरों में युवक युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से सैंकड़ों रिश्ते अभी तक संस्था के द्वारा कराये जा चुके हैं। संस्था के द्वारा भोपाल, होशंगाबाद, शिवपुरी, मुरैना, झांसी, आगरा, मथुरा, हरिद्वार, वाराणसी, धौलपुर, जयपुर, करौली, हिसार, करनाल आदि शहरों में वहां पहुंचकर समाजसेवा का कार्य किया है। अब ग्वालियर में होने वाले परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अभी तक 200 युवक युवतियों का पंजीयन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के अग्रबंधुओं ने अपने विवाह योग्य बच्चों का करा दिया है। परिचय सम्मेलन की पूरी टीम नीलम शाह, विनीता तायल, बबीता अग्रवाल, ललिता बंसल, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मीना अग्रवाल, साधना गोयल, प्रीति बिंदल, कविता मंगल, रेनू मंगल, शशि गर्ग, पदमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, हर्षनी जैन, मीना अग्रवाल, साधना अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल सहित सभी का सहयोग रहा हैं। 25 अप्रैल को ग्वालियर में बायोडाटा पंजीयन की शुरुआत दोपहर 3 बजे सीटी प्लाजा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होगी। 

posted by Admin
117

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->