बुनियादी सुविधाओं के लिए आमजन न हो परेशान, अधिकारी रखें ध्यान: प्रद्युम्न तोमर
- ऊर्जा मंत्री ने सड़क, सीवर, नाला एवं विद्युत के कार्यों की समीक्षा
ग्वालियर । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के उपनगर क्षेत्र में विकास कार्यों की समिक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। शासकीय कार्यालय क्रमांक 38 पर आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क, सीवर, नाला और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, एसडीएम सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बैठक में नवीन नाला निर्माण एवं नालों की सफाई पर विस्तृत चर्चा की जिसमें गेंडे वाली सड़क के नाले सफाई नहीं पर नाराजगी व्यक्त तथा नाले की सफाई का स्थाई समाधान संबंधित अधिकारियों से मांगा तथा निर्देश दिए उपनगर ग्वालियर में स्थित सभी नालों का निरीक्षण कर एक हफ्ते में उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत करायें कि कौन सा नाला बनना है तथा किस नाले की मरम्मत की जानी एवं किस नाले की सफाई करनी है। इसके साथ ही निर्देश दिए कि बरसात से पहले जहां नाला बनना है उसका कार्य शीघ्र पूर्ण करें जिससे जलभराव की स्थिति न बने। बैठक में सीवर लाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जो कार्य स्वीकृत हो गए हैं उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ करें तथा अभियान चलाकर शहर की सीवर सफाई का कार्य करें, जिससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या न आये। उन्होंने रजमन नगर, कुशवाह मोहल्ला जादव कॉलोनी, रामाजी का पुरा की नवीन सीवर लाइन का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मानपुर फेस-2 गोकुल विलास की अधूरी सीवर लाइन की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वर्णरेखा नदी की डैमेज हुई सीवर लाइन के संबंध में चर्चा की साथ ही पीएचई कॉलोनी स्थिति सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के तीन पम्प को चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिरला नगर राठौर चौक स्थित सीवर पम्प की मरम्मत दो दिवस में कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जगह जगह सड़क के डेमेज होने पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही रोडों की मरम्मत का कार्य किया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कढी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पाताली हनुमान मंदिर से कांचमिल चंदनपुरा रोड के बारे में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सिंबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही शिंदे की छावनी से रामदास घाटी तक की सड़क को शीघ्र मरम्मत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सत्यनारायण टेकरी रोड का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के दौरान कहा कि स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती हैं, उनमें सेंसर लगायें या अन्य व्यवस्था करे, दिन में लाइट कहीं भी नहीं जलना चाहिए। साथ ही उन्होंने हाइ मास्क के लिए निर्देशित किया जहां आवश्यकता हैं वहां हाई मास्क लगाने का कार्य करें। उन्होंने शहर की मनोरंजन वाले पार्क, आनंद नगर बड़ा पार्क, तिकोनिया पार्क, न्यू कॉलोनी नंबर 2 पार्क सहित सभी पार्कों में फुब्बारे एवं लाइट की मरम्मत किये जाने के निर्देश दिए।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की चर्चा
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शहर विकास के विभिन्न बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही एडीएम को निर्देशित किया शहर विकास में जो भी अतिक्रमण बाधक बन रहे हैं, उन्हें तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।