sandhyadesh

खंगार क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह समारोह 20 अप्रैल को


खंगार क्षत्रिय समाज सेवा विकास संघ अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में आगामी 20 अप्रैल अक्षय तृतीया खंगार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सिद्ध बाबा मंदिर ग्राम पंचायत करगंवा धनेली हाइवे, एचजी ग्रुप के सामने करगंवा मुरार ग्वालियर में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत एवं खंगार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंगार नन्ना मौजूद रहेंगे। 
इसी के साथ राष्ट्रीय संरक्षक खंगार क्षत्रिय समाज भगवान सिंह परिहार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हाकिम सिंह परिहार, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार मिर्घा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह परिहार, सुजान सिंह परिहार, नवल सिंह परिहार भी मौजूद रहेंगे। खंगार समाज के कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष हरिसिंह परिहार, सहित स्यावरी अध्यक्ष प्रानसिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष रिपुदमन सिंह परिहार, बेताल सिंह परिहार, महेन्द्र सिंह परिहार, बंटी परिहार, आदि ने समाज के बंधुओं से भाग लेने की अपील की है। 

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->