sandhyadesh

लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, धीरज अध्यक्ष चुने गये

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233E-1 के सबसे बड़े क्लब "लायंस क्लब ग्वालियर सिटी" के वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष लायन सुशील कटारे की देखरेख में बड़े ही सौहार्द्र पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद हेतु लायन धीरज भटनागर, मानसेवी सचिव पद हेतु लायन किशोर सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष पद पर लायन शमशाद बेग को नवीन ऊर्जा से भरपूर सम्पूर्ण कार्यकारिणी के साथ निर्विरोध रूप से चुना गया ।
अपने स्वीकृति उदबोधन में नवीन अध्यक्ष द्धारा कहा गया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी, “लायंस क्लब ग्वालियर सिटी" नई उपलब्धियों के साथ स्वास्थ्य सेवा कार्यों में सर्वोत्तम स्थान बरकरार रखे साथ ही एक आधुनिक कैथ लैब की स्थापना करना, गर्ल चाइल्ड एजुकेशन, वोकेशनल ट्रैनिंग में सहयोग, चाइल्ड कैंसर केयर, डायबिटीज अवेयरनेस, क्लब लेवल लीडरशिप डेवलपमेंट, फ़ेलोशिप, इन्वॉल्वमेंट, कॉर्पोरेट ट्रैनिंग, लायनवाद के मुख्य उद्धेश्य के कार्यक्रम अधिक से अधिक कराने, लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के परमानेंट प्रोजेक्ट  कैंसर पेशेंट्स के लिए हर माह लगने वाले कैंप, हार्ट एवं डायबिटीज कैम्प, देश की शान ग्वालियर में लगे 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तथा क्लब द्धारा आयोजित कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों की उपस्तिथि हेतु कार्य करने पर जोर दिया गया । इस अवसर पर वार्षिक साधारण सभा का भी आयोजन 2025-26 के अध्यक्ष लायन अमित नत्थानी की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान अध्यक्ष द्धारा किया गया । इस अवसर पर सचिव लायन आशुतोष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष लायन वैभव सिंघल, पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतपाल लायन सुधीर वाजपेयी, संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल  लायन नितिन मांगलिक, पूर्व अध्यक्ष लायन प्रदीप शर्मा, लायन रमेश श्रीवास्तव, लायन संजीव निगोतिया, लायन रामकिशन सिंघल, लायन दीपक बंसल, लायन शिवशंकर अग्रवाल, लायन सलिल गुप्ता, लायन सत्येंद्र यादव, लायन सुशील कटारे, लेडीज काउंसिल चेयरपर्सन लायन नीरू दीक्षित एवं संस्था के गणमान्य सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे  ।

नवीन कार्यकारिणी.......

अध्यक्ष
लायन धीरज भटनागर 

निवर्तमान अध्यक्ष 
लायन अमित नत्थानी 

चेयरमैन मेम्बरशिप कमेटी
लायन सुशील कटारे 

क्लब एडमिनिस्ट्रेटिव
लायन सलिल गुप्ता 

क्लब मेंटर
लायन शिवशंकर अग्रवाल 

उपाध्यक्ष
 लायन वरुण अग्रवाल
 लायन ब्रजेश सिंघल 
 लायन दिलिप नत्थानी 
 लायन आशुतोष द्विवेदी 

मानसेवी सचिव
लायन किशोर सिंह चौहान 

कोषाध्यक्ष
लायन शमशाद बेग 

कार्यकारिणी सदस्यगण (लायन)

सह सचिव - अनुपम सिंघल, 
सह कोषाध्यक्ष - राहुल धाकड़, 
जनसम्पर्क अधिकारी - हेमेन्द्र तिवारी, 
टेल ट्विस्टर - प्रदीप अग्रवाल, 
टेमर - अजय अग्रवाल, 
क्लब सर्विस चेयरमैन - संजीव शर्मा, 
क्लब मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन - वैभव सिंघल , 
LCIF - नीरू दीक्षित, 
स्वस्ति एडिटर - नितिन अग्रवाल,  
लेडीज कॉउन्सिल चेयरपर्सन - प्रीति गुप्ता, 
लेडीज कॉउन्सिल सचिव - ज्योति अग्रवाल 

 संचालकगण (लायन)
आनंद शर्मा, आनंद सिंह तोमर, भूपेंद्र शर्मा, दलजीत सिंह बेदी, हेमंत शर्मा, जंग बहादुर सिंह, कैलाश चंद अग्रवाल, लोकेंद्र राजपूत, मनीष गोयल, मनीष खंडेलवाल, नीलेश बिंदल, ओ पी पाठक, पवन कुमार जैन, प्रेम नारायण गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, रश्मि बंसल, रवि प्रताप अग्रवाल, रविंद्र राजपूत, रितेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, योगेश कपूर । 

posted by Admin
78

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->