sandhyadesh

रंगों में सराबोर हुये पुलिस अधिकारी जमकर थिरके, पुलिस लाइन में मनी होली

ग्वालियर। रंगों के उत्सव होली पर 36 घंटे की ड्यूटी करने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में अफसरों ने जमकर होली खेली। पुलिस अफसर होली के रंगों में सराबोर दिखे। पुलिस जवान व अफसरों ने होली के दूसरे दिन शनिवार को होली मनाई। पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिस अफसरों व जवानों का हुड़दंग देखने लायक था। रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे और होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा गाने पर एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी सहित महिला पुलिस अफसर जमकर थिरके। हर कोई होली के रंग और उत्साह में चूर नजर आ रहा था।
एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने होली समारोह की शुरुआत सभी को होली की शुभकामनाएं देकर की। इसके बाद अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तो वहां पूरा माहौल मानो होली के रंग में रंग गया। होली के स्पेशल सॉन्ग पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मी नाचते-झूमते नजर आए। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया। शुक्रवार को होली के त्योहार पर पुलिस ने 36 घंटे शहर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी की थी। पुलिस अफसर व जवान होली के अगले दिन पड़वा या दूज पर पुलिस लाइन में होली मनाते हैं। इसी के चलते शनिवार को पुलिस लाइन में होली का उत्सव मनाया गया, जो पुलिस अधिकारी शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, शनिवार को वह पुलिस लाइन में इस तरह होली खेलते नजर आए जैसे गलियों में मस्तानों की टोली हो। इस मौके पर पुलिस अफसरों व जवानों ने अपने गीत गाने, कविता पाठ करने व नाचने का हुनर दिखाया।
पुलिस लाइन में होली के हुड़दंग को लेकर आरआई लाइन ने सभी इंतजाम काफी अच्छे किए थे। पुलिस अफसरों और जवानों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। पंडाल में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारियों के लिए होली खेलने के इंतजाम थे, जबकि उसके बाद जवानों के लिए। होली मनाने पहुंचे जवान डीजे पर होली सॉन्ग रंग बरसे, होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा, होली आई रे होली आई आदि गानों पर जमकर थिरकते नजर आए। फायर ब्रिगेड की वाटर केनन से पानी की बौछार की गई।

posted by Admin
420

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->