भाजपा 58 सीटों की सूची जल्द जारी करेगी

भारतीय जनता पार्टी अब 58 उन सीटों की दूसरी सूची जल्द ही जारी करेगी। यह सभी सीटें भाजपा ने 2018 के चुनावों में हारी थीं। अब भाजपा इन सभी सीटों पर फोकस कर वहां पर सर्वे कराकर उसके आधार पर प्रत्याशी चयन कर रही है। हालांकि भाजपा हाई कमान ने सूची को लगभग फायनल कर दिया है लेकिन अभी भी भाजपा आलाकमान सूची को जारी करने में कोई जल्द बाजी नहीं दिखा रहा है।
ज्ञातव्य है कि भाजपा ने इससे पहले 39 सीटों की पहली सूची जारी की थी उसके बाद से कुछ सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध के रूवर सामने आये थे इसके बाद भाजपा ने डेमेज कंट्रोल किया था। अब दूसरी सूची मंे भाजपा आलाकमान ऐसा कोई कदम उठाना नहीं चाहती जिससे उसे कोई विरोध का सामना करना पडे। इसी को लेकर भाजपा आलाकमान सूची को फायनल होने के बाद भी लटका कर बैठ गया है। सूत्र बताते हैं कि  भाजपा नेतृत्व ने सूची को संभवतः अंतिम रूप दे दिया है इसमें कुछ युवाओं महिला कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया गया है। वहीं कुछ पुराने भाजपाईयों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन 58 लोगों को कौन कौन है यह तो सूची जारी होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस सूची में ऐसे प्रत्याशियों को रखा गया है जो वर्तमान विधायकों को कडी टक्कर देकर सीट को अपने पक्ष में कर सकें। सूत्र बताते हैं कि इस बार भाजपा कोई रिस्क लेकर किसी को भी टिकट देने के पक्ष मंे नहीं है भाजपा साफ सुथरे लोगों को इन सीटों पर उतार कर अपना मनोबल और बढाना चाहती है। 

posted by Admin
534

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->