108 नोडल अधिकारी ने किया 5 एम्बुलेंसों का निरीक्षण, मिली कमियां
ग्वालियर। जिले के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इस हेतु 108 एम्बुलेंस के नोडल अधिकारी आई.पी. निवारिया ने 5 एम्बुलेंसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें 3 एम्बुलेंसो में कमियां मिलीं। जिसके लिए 108 संचालित करने वाली कंपनी जय अम्बे इमरजेंसी सेवा के विरूद्ध एमडी (एनएचएम) मध्य प्रदेश को पत्र लिखा जायेगा। नोडल अधिकारी ने गोले के मन्दिर लुकेशन की एम्बुलेंस सीजी04एन.जेड. 1317 को चेक किया। जिसमें अग्निशमन यंत्र एक्सपायर तिथि का मिला। वही ए.सी. खराब था। एम्बुलेंस में पल्स ऑक्सीमीटर व नेबुलाइजर नहीं मिला, साथ ही कई दवाएं नहीं थी।