केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रभात झा के अंतिम दर्शन कर परिजन से मिलकर सांत्वना दी
बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने कहा कि अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 3 बजे बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोरियाही गांव में होगा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने प्रभात झा के परिजन से मिलकर सांत्वना दी।
प्रभात झा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के अंतिम दर्शन करने मेदांता पहुँचे , अंतिम दर्शन के बाद प्रभात झा के बेटे को दी सांत्वना.