अनंत यात्रा पर प्रभात झा; पार्टी में शोक की लहर, बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. उनके निधन पर तमाम नेताओं ने शोक जताया है.

बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें- CM
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।” इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया और कहा कि प्रभात झा का निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि प्रझात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
  
 मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: शिवराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और साथी प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

निधन का समाचार अत्यंत हृदय  विदारक- विजयवर्गीय 
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर लिखा, 'विनम्र श्रद्धांजलि !!! मेरे मित्र मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे वरिष्ठ नेता एवं अपने सिद्धांतों के लिए लड़ने वाले श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदय  विदारक है. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों स्थान एवं इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को संबल प्रदान करें. ॐ...  

बिहार के रहने वाले थे प्रभात झा
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार में हुआ था। वह बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। यहां पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माध्व कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा के परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। फिर वह राजनीति में आए और भाजपा के सदस्य बन गए। पूर्व राज्यसभा सांसद भी रहे हैं
 
 

posted by Admin
535

Advertisement

sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->