झांसी मंडल को प्रदान किए गए रिकॉर्ड आवंटन पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को दिया धन्यवाद

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा (ऑनलाइन माध्यम से) रेल बजट में भारतीय रेल के सभी प्रदेशों के लिए बजट आवंटन से संबंधित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । रेल मंत्री द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर आवंटन के बारे में जानकारी प्रदान की, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा मंडल को आवंटित बजट से सम्बंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी I मंत्री ने बताया की रेल मंत्रालय द्वारा संरक्षा प्रणाली पर जोर देते हुए “कवच 4.0” वर्जन को एक बड़े बजट के साथ सम्पूर्ण भारतीय रेल में संस्थापित करने की बात कही, ताकि भारतीय रेल में संरक्षा स्तर की बढ़ोतरी में एक नया बेंचमार्क तैयार हो सके I उन्होंने आगे बताया भारत के सबसे अधिक जनसँख्या वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश को इस बचत में रिकॉर्ड रु.19848 करोड़ बजट आबंटित किया गया है जो आज तक का सबसे अधिक बजट है, और वर्ष 2004 से 2014 के मध्य आवंटित किये जाने वाले रु.1109 करोड़ से 18 गुना अधिक है I उन्होंने बताया की भारतीय रेल में पिछले 10 वर्षों में लगभग 5000 किलोमीटर नयी लाइन बिछायी गयी है, जो की स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों के सम्पूर्ण रेल नेटवर्क के बराबर है I  
जिसमें मुख्य बिन्दुओं के रूप में झाँसी मंडल से सम्बंधित निम्नलिखित आवंटन सम्मिलित रहे :
भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत बजट 2024-25 मे झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे को विभिन्न परियोजनाओ के लिए कुल रु.2202.46 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है जो पिछले वर्ष के बजट 2045.09 करोड़ से 7.69 % अधिक है। 
जिसमे मुख्यतः 
आमान परिवर्तन के लिए रु.263.00 करोड़, 
दोहरीकरण के लिए रु.992.96 करोड़, 
यातायात सुविधाओ के लिए रु.100.7 करोड़, 
सड़क संरक्षा कार्यों के लिए रु.91.36 करोड़, 
रेलपथ के नवीनीकरण हेतु रु.210.08 करोड़, 
पुल संबंधी कार्यों के लिए रु.74.75 करोड़, 
सिगनलिग कार्यों के लिए रु.12.00 करोड़, 
बिजली संबंधी कार्यों के लिए रु.90.39 करोड़, 
कारखानो हेतु रु.8.00  करोड़, 
कर्मचारी कल्याण के कार्यों के लिए रु.3 करोड़, 
उपभोक्ता सुविधाओ के लिए रु.344.19 करोड़ प्राप्त हुए है। 
रेलवे स्टेशनो के साथ, गिट्टी रहित ट्रैक, त्वरित जल व्यवस्था प्रणाली की स्थापना, गुड्स शेडो मे अवसंरचना के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण, स्टेशनो के उन्नयन हेतु उपभोक्ता सुविधाओ के अंतर्गत प्रमुख उन्नयन, रेलवे प्लेटफार्मों पर लिफ्ट्स तथा एक्स्क्लेटर, सीवेज ट्रीटमंट संयंत्र, स्टेशनो पर लिफ्टों के प्रावधान तथा दिव्यांगजन एवं अन्य यात्रियो की सुविधाओ के लिए बजट में प्रावधान है। 
 इसके साथ ही मंडल के अंतर्गत बन रहे ललितपुर बिरारी (15.80 किलोमीटर) फ्लाईओवर के साथ लाइन हेतु रु. 225 करोड 
झांसी मानिकपुर और भीमसेन खैरार हेतु रु.950 करोड़ का आवंटन किया गया है I
ग्वालियर शयोपुर कला अमान परिवर्तन कोटा तक विस्तारीकरण सहित के लिए बजट में 500 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं मथुरा झांसी तीसरी लाइन के लिए 365.58 करोड,  झांसी बीना तीसरी लाइन के लिए रु.102 करोड़, आवंटन हुआ है I 
बजट 2024-25 में झांसी मंडल को प्राप्त बजट के बारे में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि बजट में झांसी मंडल के विकास कार्यों में और तेजी आएगी ,मंडल के अवसंरचना कार्यों दोहरीकरण, स्टेशन विकास, ROB/RUB के कार्य भी तेज गति से होंगे I बजट आबंटन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर तथा खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य में तेज़ी आएगी,  अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास हेतु चयनित  मुरैना, दतिया, डबरा, भिंड, ललितपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, हरपालपुर, ओरछा, घाटमपुर,  उरई तथा पुखरायां स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य को भी सम्मिलित किया गया है I  झाँसी मंडल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता लाइव स्ट्रीमिंग में मंडल रेल प्रबंधक सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य प्रचार निरीक्षक प्रदीप सुडेले, वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र उपस्थित रहे I

posted by Admin
539

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->