अधिकारी प्रतिदिन बिजली उपभोक्ताओं से करें जनसंवादः ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर। विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारी प्रतिदिन 5-5 बिजली उपभोक्ताओं से जनसंवाद कर विद्युत व्यवस्था एवं उपभोक्ता संतुष्टि से संबंधित फीडबैक लें। यह निर्देश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को दिए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि अधिकारी बिजली उपभोक्ताओं के साथ लगातार जनसंवाद करें। किसी भी हालत में संवादहीनता नहीं होना चाहिए। विद्युत वितरण केंद्र, जोन, संभाग स्तर पर प्रतिदिन बिजली उपभोक्ताओं से जनसंवाद किया जाए। उन्होंने कहा है कि वह स्वयं भी बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक और मुख्य अभियंता भी प्रतिदिन कुछ उपभोक्ताओं से चर्चा कर उपभोक्ता संतुष्टि पर फीडबैक लेंगे।

posted by Admin
912

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->