दिग्विजय सिंह के प्रचार में 2 पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद उतरे
ग्वालियर । राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रचार तेज होता जा रहा है। अब उनके प्रचार में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव एवं बालेन्दु शुक्ला, ग्वालियर लोकसभा के पूर्व सांसद रामसेवक सिंह एवं कांग्रेस के नेता दशरथ सिंह भी उतर गये है। कांग्रेस नेताओं ने सारंगपुर विधानसभा के ग्राम करोंदी, बुडनपुर, पटाडिया धाकड़, लाटाहेड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।