इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव हैः डॉ. यादव

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि इस बार का लोकसभा चुनाव रामविरोधी और राम के पक्षधरों के बीच का चुनाव है। कांग्रेस ने हमेशा से श्रीराम मंदिर को राजनीति करने का जरिया बनाया और हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाकर केवल वोट बैंक की राजनीति की है। कांग्रेस में भी सबसे बड़े रामद्रोही दिग्विजय सिंह हैं, जो हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी की नामांकन जनसभा को अग्रसेन चैराहे पर संबोधित कर रहे थे। सभा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद विवेक शेजवलकर भी मौजूद थे। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश का माहौल मोदीमय और राममय है। हर तरफ आनंद ही आनंद है। हमारे आराध्य भगवान श्रीराम भी गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। हर तरफ भाजपा की लहर है। इस बार मध्यप्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल की धरती वीर-सपूतों की धरती है। यहां के नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की, भारत माता की रक्षा करते हैं। ग्वालियर हमेशा से देश के केंद्र में रहा है। जब पाकिस्तान ने एक हरकत की थी। भारतीय सैनिकों को ललकारा था तो उसे सबब सिखाने के लिए प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके लिए जो विमान पाकिस्तान भेजे गए थे वे ग्वालियर की धरती से ही उड़े थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कश्मीर से जब धारा 370 हटाई गई तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि देश के अंदर माहौल खराब हो जाएगा। कांग्रेस के लोगों ने देशभर में भ्रम फैलाया, देशभर में माहौल खराब किया,  लेकिन देश के अंदर नहीं, बल्कि पाकिस्तान और कांग्रेस के अंदर ही माहौल खराब हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगढ़ का चुनाव रामद्रोही और राम के पक्षधरों के बीच का चुनाव है। यहां पर मिस्टर बंटाढार और विकास का चुनाव है।  
जनसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के भविष्य को बुलंद करना है तो एक बार फिर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कमल खिले, जिससे ग्वालियर के विकास का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का नया एयरपोर्ट रिकॉर्ड समय में बना, यह मप्र का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। ऐलीवेटेड रोड और स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। एक हजार बिस्तर का अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी इन दोनों को लिंक कराने के लिए आने वाले समय में कॉरिडोर का भी निर्माण होगा। जनसभा में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संगठन प्रभारी विजय दुबे, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, विधायक मोहन सिंह राठौर, विधायक रमेश खटीक, मनोज तोमर, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, राकेश माहौर, जिला महामंत्रीगण विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
नामांकन आमसभा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।   

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->