पुलिस लाइन में रंग-गुलाल में रंगे अफसर, एसपी ने सुनाई कविता

ग्वालियर। रंग उत्सव होली पर 24 घंटे की ड्यूटी करने के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन में अफसरों ने जमकर होली खेली। पुलिस अफसर होली के रंगों में सराबोर रहे। पुलिस लाइन में होली खेलते अफसर व जवानों का हुड़दंग देखने लायक था। इस दौरान होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा गाने पर एएसपी, सीएसपी, डीएसपी सहित महिला पुलिस अफसर जमकर थिरकीं। हर कोई पुलिसकर्मी होली के रंग और उत्साह में रंगा नजर आ रहा था।
यहां उल्लेखनीय है कि ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस वालों ने होली के दूसरे दिन मंगलवार को होली मनाई। होली के त्योहार पर पुलिस ने 24 घंटे शहर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी की थी। पुलिस का उद्देश्य किसी भी तरह की घटनाओं को रोकना और आमजन को सुख चैन से होली उत्सव मनाने के लिए तैनात किया गया था। पुलिस अफसर व जवान होली के अगले दिन पड़वा या दौज पर पुलिस लाइन में होली मनाते हैं। इसी क्रम में धुलेंडी के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अफसरों ने होली समारोह का आयोजन किया। एसपी धर्मवीर सिंह ने समारोह की शुरुआत कविता सुनाकर की। इसके बाद अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए तो वहां पूरा माहौल होली के रंग में रंग गया। होली के स्पेशल सॉन्ग पर पुरुष और महिला पुलिससकर्मी नाचते और झूमते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया। महिला पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी भी रंग-गुलाल के साथ होली मनाते हुए नजर आई।
इस मौके पर पुलिस अफसरों व जवानों ने अपने गीत गाने, कविता पाठ करने व नाचने का हुनर दिखाया। पुलिस लाइन में होली के हुड़दंग को लेकर आरआई लाइन ने सभी इंतजाम काफी अच्छे किए थे। पुलिस अफसरों और जवानों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। पड़ाल में आईजी, डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारियों के लिए होली खेलने के इंतजाम थे, जबकि उसके बाद जवानों के लिए। होली मनाने पहुंचे जवान रंग बरसे, होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा, होली आई रे होली आई आदि गानों पर जमकर थिरके। इनके ऊपर फायर ब्रिगेड की वॉटर केनन से पानी की बौछार की गई। जिसके बाद माहौल और भी होली व रंग का हो गया था।

posted by Admin
59

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->