पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर का 14 वां सामूहिक करवा चौथ पूजन , सनातन धर्म मंदिर में आज
*समिति द्वारा आयोजन स्थल पर सुहागानों को फोटो लेने के लिए बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट*
*नई वधू, सुंदर मेहंदी, वर, वधु दोनों व्रत रखने वाले, सुंदर श्रृंगार, शादी के 50 वर्ष पूर्ण होने वालों का स्वागत एवं सम्मान एवं बेस्ट प्राइसेज*
ग्वालियर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर द्वारा 29 अक्टूबर गुरुवार को सनातन धर्म मंदिर में सामूहिक करवा चौथ पूजन एवं कथा का आयोजन होगा, समिति के संरक्षक कुलबीर भारद्वाज ने बताया पिछले 13 वर्षों से अभूतपूर्व सफलता के साथ कराए जाने वाले सामूहिक करवा चौथ को इस वर्ष भी समिति द्वारा विधि विधान से ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक करवा चौथ पूजन 29 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में 4:00 बजे से पूजन प्रारंभ होगा,आयोजन को लेकर समिति बनाई गई जिसमें *मुख्य संयोजिका सिम्मी अजीत कुकरेजा, लक्ष्मी जुनेजा, एवं सह संयोजिका ममता बेदी, पूजा शर्मा, एवं व्यवस्थापक प्रमिला मारवाह, रम्मी आनंद,रविंद्र पनबंदा,अनिल शर्मा,राकेश शर्मा,* को बनाया गया, और उन्हें जिम्मेदारियां दी गई आयोजन में समिति एवं पंजाबी समाज की सुहागने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पूजन करेगी, कथा एवं पूजा अर्चना समाज के राजू पंडित करवाएंगे, आयोजन में यह होंगे सम्मानित
*(1)नई वधु को*
(2) *पति-पत्नी दोनों का एक साथ व्रत रखने वाले जोड़े को*
(3) *सुंदर मेहंदी रचनेवाली सुहागन को*
(4) *16 श्रृंगार से सुसज्जित सुहागन को*
(5) *वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाली जोड़ी को एवं इन सब के ऊपर तीन लोगों की निर्णायक कमेटी जिसमें रूपा झांम, भावना भागचंदानी, एवं डॉ. उर्वशी मारवाह को जज नियुक्त किया गया है जो बेस्ट प्रतिभागी को प्राइज देकर प्रोत्साहित करेंगे, समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया जाएगा बैठक में मुख्य संरक्षक कुलबीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह, प्रमिला मरवाह, सचिव जीके सूरी,रश्मि सूरी, संयुक्त अध्यक्ष दिनेश भल्ला, संरक्षक मनोहर लाल भल्ला, उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी,डॉक्टर राहुल सपरा,अजय सपरा, युवा अध्यक्ष सुधांशु भारद्वाज, उमंग भारद्वाज, मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेंगे राजू पंडित