नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक: राजयोगी बीके प्रहलाद

- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लगाई गई मूवेबल प्रदर्शनी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यूथ विंग एवं मेडिकल विंग द्वारा आज कटोरा ताल रोड स्थित अम्मा महाराज की छतरी के बाहर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत, केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी के निर्देशन में मूवेबल प्रदर्शनी लगाई गई।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य जन-जन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ  लोगों को स्वस्थ, खुशहाल एवं संस्कारवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। संस्थान के वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में बताया तथा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया है।  इसके साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा आत्मबल और राजयोग ध्यान के माध्यम से नशे जैसी बुराइयों से मुक्त रहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि परिवार की सुख-शांति और समाज पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की जागरूकता, दृढ़ संकल्प और सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। प्रदर्शनी में सकारात्मक सन्देश के साथ दो सेल्फी स्टैंड लगाए गए साथ ही डिजिटल टीवी पर नशा मुक्ति नाटक का प्रसारण किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी का अवलोकन म.प्र. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, एड. रविन्द्र नायक, सीए नमन मोदी, दाल बाजार से संतोष बंसल, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ प्रवीण मित्तल, डॉ मनीष चांदिल, पंकज, समाज सेवी दिनेश जैन, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि सहित अनेकनेक लोगों ने किया।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->