वामपंथी पार्टियों की बैठक में 01 नवंबर दिल्ली रैली की तैयारी की समीक्षा की

 ग्वालियर से 31 को दिल्ली रैली के लिए जत्थे रवाने होंगे
ग्वालियर  । वामपंथी पार्टियों की बैठक माकपा कार्यालय में पूर्व पार्षद भगवान दास सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एडवोकेट कौशल शर्मा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रामविलास गोस्वामी और भाकपा माले के मयंक रावत उपस्थित रहे बैठक में 01 नवंबर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी की समीक्षा की और गली मोहल्ले में चल रहे अभियान को तेज करने की योजना तैयार की गई।
बैठक में मजदूर और किसानों के बीच में पर्चे वितरित कर जत्थे तैयार किए जाएं इसकी भी चर्चा की गई।
01 नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में देश भर के लाखों नागरिक पहुंचेंगे वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तीफे और एस आई यार रद्द करने की मांग को लेकर ग्वालियर से 31 अक्टूबर से ही जत्थे रवाने होंगे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संजीव राजपूत, अशोक पाठक, शैलेश परमार, प्रकाश वर्मा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अखिलेश यादव, रामबाबू जाटव, जितेंद्र आर्य, प्रीति सिंह, श्याम यादव, बीपी गणक ,बीरबल चैन और भाकपा माले के विनोद रावत, सुल्ताना बानो, मलखान सिंह, अशोक खान, आदि ने आम नागरिकों से वामपंथी जत्थों के साथ दिल्ली चलने की अपील की है और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।

posted by Admin
37

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->