जीवाजी विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों की जांच

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रबंधन अध्ययनशाला के एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संयुक्त पहल पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही दंत किट भी बांटी गईं।
शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आरबीएसके टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श भी दिया। यह आयोजन प्रबंधन अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णा परमार के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. विकास दांडी, डॉ. श्रुति भारती, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. नवनीता प्रजापति, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, विपिन अग्रवाल सहित विभाग के शिक्षक डॉ. अभिनव श्रोत्रिय, महिमा वाजपेयी, हर्षिता शुक्ला एवं डॉ. यास्मीन खान उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी शिविर में सहभागिता की।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->