निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा विद्यालय की छत गिरी, चार मजदूर घायल

ग्वालियर। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से पद्माराजे विद्यालय में चल रहे सांदीपनि पद्मा विद्यालय के निर्माण कार्य के दौरान छत गिर गई। दुर्घटना में चार श्रमिक घायल हो गये। सभी घायलों को तत्परता से उपचार के लिये जेएएच के ट्रामा सेंटर पहुँचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन की टीम को तत्काल मौके पर भेजा और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई। 
निर्माणाधीन पदमाराजे शासकीय विद्यालय परिसर में बन रहे सांदीपनि पद्मा विद्यालय की छत सोमवार को अचानक गिर गई। इस हादसे में चार मजदूरघायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर निर्माण कार्य रोक दिया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वे लंच पर गए थे, तभी अचानक यह छत गिर गई। इस बिल्डिंग का निर्माण पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन करवा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पद्मा विद्यालय में निर्माणाधीन कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में जिन चार श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं, उनमें हरिराम बंसल 38 वर्ष निवासी दमोह, राजेश 30 वर्ष निवासी दमोह, रामझरोखा 38 वर्ष निवासी कोरबा छत्तीसगढ व दिलेश्वर 25 वर्ष निवासी कोरबा छत्तीसगढ शामिल हैं।

posted by Admin
50

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->