खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी मानसिक दिवालियापन और बौखलाहट का नतीजा: साड़ा अध्यक्ष शर्मा


ग्वालियर । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राजनीतिक बवंडर खड़ा हो गया है। ग्वालियर में साड़ा  अध्यक्ष अशोक शर्मा ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की हताशा, बौखलाहट और गिरते राजनीतिक स्तर का स्पष्ट प्रमाण बताया है।  
साड़ा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि आज देश के भीतर कांग्रेस पार्टी की स्थिति यह हो चुकी है कि उनका कोई धनी-धोरी (संरक्षक) नहीं बचा है। लगातार मिल रही चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेतृत्व में भारी बौखलाहट है। इसी बौखलाहट का नतीजा है कि पार्टी के इतने वरिष्ठ और राष्ट्रीय स्तर के पद पर बैठे नेता द्वारा ऐसी अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के परिवार या माता-पिता पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक और घोर निंदनीय है।  अशोक शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी एक सक्षम, दमदार और कर्मयोगी राजनेता हैं, जो दिन-रात देश की सेवा और विकास में समर्पित हैं। उन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है और न केवल देश, बल्कि विदेश की जनता भी उनकी कार्यशैली का लोहा मानती है। ऐसे जनप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की सोच और अनर्गल टिप्पणियां करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अनुचित है।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->