निगम अमले ने यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाए

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा शहर की सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम के मदाखलत अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही सड़क किनारे लगे राजनीतिक एवं विज्ञापन संबंधी कटआउट, बैनर और झंडियां हटाने की कार्रवाई की गई।
निगम के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, विज्ञापन शाखा नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान तथा संबंधित मदाखलत अधिकारियों के निर्देशानुसार पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मेला लाल बत्ती से गोले का मंदिर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर रखे दुकानदारों एवं फुटपाथियों के सामान को जब्त कर हटाया गया। जब्त सामग्री को डीबी सिटी स्थित मदाखलत कार्यालय में जमा कराया गया।,इसके पश्चात सिरोल चौराहे से हुरावली चौराहा, बारादरी चौराहा, चौहान प्याऊ, ठाठीपुर रोड, गांधी रोड एवं एलआईसी चौराहे तक तथा तानसेन होटल से राजमाता चौराहे तक बिजली के खंभों और चौराहों पर लगे राजनीतिक एवं विज्ञापन संबंधी कटआउट हटाए गए। वहीं, माधव नगर चौराहे से चेतकपुरी, अचलेश्वर गोलंबर एवं मोड़के माता मंदिर तक खंभों पर लगी झंडियां और बैनर हटाने की कार्रवाई भी की गई।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->