ग्वालियर।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान देश भर
में चलाया जा रहा है। इसी के साथ निष्पक्ष चुनाव तथा प्रत्येक पात्र का मताधिकार
सुरक्षित रहे, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, नाम जोडने और हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता
में कमी तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल को लेकर कांग्रेस का
दिल्ली के रामलीला मैदान पर प्रदर्शन एक नवंबर को होगा। इसके लिए मध्यप्रदेश से
लेकर देश के अन्य राज्यों में तैयारियां तेज हो गई है।
उक्त
जानकारी आज सोमवार को पत्रकारों को देते हुये अभियान के प्रभारी चन्द्रकांत हंगोरे
, राज्य सभा सांसद अशोक सिंह, ने बताया कि कांग्रेस वोट चोरी को लेकर
कई दिनों से अभियान चला रही है। वहीं चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार को
हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस मांग कर रही है। ज्ञातव्य है कि इंडियन एक्सप्रेस
ने 25
सितंबर को इसका खुलासा किया था। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा स्वयं फैसले
लेने, दो और चुनाव आयुक्तों को दर किनार करने
एसआईआर में करोडों नाम निकालने, पश्चिम
बंगाल में नामों को हटाने और जोडने की जानकारी सामने आई है । इन सब बातों को लेकर
अब कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में रामलीला मैदान पर प्रदर्शन करेगी।
इसकी
तैयारियां तेजी से चल रही है । इसी को लेकर एक बैठक भी ग्वालियर में आज होगी।
जिलाध्यक्ष ग्वालियर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्वालियर से लगभग एक हजार से अधिक
कार्यकर्ता दिल्ली प्रदर्शन में भाग लेने जायेंगे।
पत्रकार
वार्ता में पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा, पूर्व
मंत्री पीसी शर्मा, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, सुरेश राजे, पूर्व विधायक लाखन सिंह , प्रवीण पाठक, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे, आदि मोजूद रहे।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur