अशोक गर्ग बने मानवाधिकार संरक्षण संगठन के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी
भोपाल। मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी की अनुमति और सहमति से संगठन का व्यापक विस्तार करते हुए अशोक गर्ग को मध्य प्रदेश का 'प्रदेश मीडिया प्रभारी' मनोनीत किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पत्र संख्या HRSS-IND1060 के तहत तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन के व्यापक विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही मानवाधिकार संरक्षण के मूल उद्देश्यों और नीतियों को जन-सामान्य तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।
अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अशोक गर्ग ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और प्रदेश में मानवाधिकारों के संरक्षण व जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्नेही जन अनूप अग्रवाल, रवि कुमार गर्ग, सुभाष अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल,रवि गोयल विनोद सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल सहित प्रिंट मीडिया के प्रमुख संपादक प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया, अशोक सोनी,संजीव सिकरवार, विनोद गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव,संतोष गर्ग, विजय शर्मा , सहित सहयोगियों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।