“ग्वालियर विज्ञान महोत्सव 2026 “ में विद्यार्थियों ने दिखाया भारी उत्साह


विज्ञान भारती के द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्वालियर विज्ञान महोत्सव के पहले   दिन स्कूल के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की यह आयोजन ABV IIITM ग्वालियर में आयोजित किया गया जिसमें ग्वालियर संभाग से 65 से अधिक विद्यालय की विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया कार्यक्रम में नवोन्मेष ,रील कंपटीशन अभिमत और मंथन जैसी प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था जिसमें विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुति और मॉडल के आधार पर प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिए गए साथ ही 50 से अधिक ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दी गई कार्यक्रम के प्रारंभ में विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री डॉ शिवकुमार शर्मा बाल संरक्षण आयोग मध्य प्रदेश की अध्यक्ष डॉ निवेदिता शर्मा जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत 
ए बी वी आईआईआईटीटीएम ग्वालियर के निदेशक एस एन सिंह और कार्यक्रम के सचिव डॉ विनय सिंह उपस्थित रहे शाम 4:30 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम की अतिथि जयभान सिंह पवैया रहे जिन्होंने आज की प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार मेडल और ट्रॉफी दी इस दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह था कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संजय सिंह कौरव ने विद्यार्थियों को विज्ञान के माध्यम से ग्वालियर का विकास कैसे किया जा सकता है इस पर अपने विचार रखें मध्यप्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने विद्यार्थियों को जीवन में अपनी भूमिका पर अपना उदबोधन प्रस्तुत किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयुक्त  योगेश इंदौरिया ऋषि सोनी डॉ राजीव चतुर्वेदी डॉ एस सी श्रीवास्तव डॉ रणजीत सिंह तोमर डॉ राघवेंद्र मिश्रा नरेंद् राजपूत अजय मावई डॉ कपिल कांत , डॉ मनोज निरंजन ,डॉ नितिन दीक्षित ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे । उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->