ग्वालियर| करवाचौथ पूजन की तैयारी को लेकर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की एक अहम बैठक रखी गई| जिसमें प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा विधि विधान से ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक करवाचौथ पूजन 29 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में 4 बजे से प्रारंभ होगा| आयोजन को लेकर समिति बनाई गई| जिसमें संयोजक एवं सहसंयोजक व्यवस्थापक नियुक्त किए गए जिसमें मुख्य संयोजिका सिम्मी अजीत कुकरेजा, सह संयोजिका लक्ष्मी जुनेजा, रम्मी साकेत आनंद को बनाया गया एवं व्यवस्थापक रविंद्र पनबंदा,अनिल शर्मा, नरेंद्र बेदी, राकेश शर्मा को बनाया गया और उन्हें जिम्मेदारियां दी गई| आयोजन में समिति एवं पंजाबी समाज की सुहागने सामूहिक रूप से करवाचौथ का पूजन करेगी| आयोजन में यह होंगे सम्मानित
(1) नई वधु को
(2) पति-पत्नी दोनों का एक साथ व्रत रखने वाले जोड़े को
(3) सुंदर मेहंदी रचनेवाली सुहागन को
(4) 16 श्रृंगार से सुसज्जित सुहागन को
(5) वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाली जोड़ी को
समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया जाएगा बैठक में मुख्य संरक्षक कुलबीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह, प्रमिला मरवाह सचिव जीके सूरी, रश्मि शूरी संयुक्त अध्यक्ष दिनेश भल्ला,युवा अध्यक्ष सुधांशु भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित रहे|