आतिशबाजी मेले का हुआ भूमिपूजन, 420 लाइसेंस दुकान होंगी तैयार

ग्वालियर। दीपावली से पहले लगने वाले पारंपरिक आतिशबाजी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को  ग्वालियर व्यापार मेले स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।
मेला संयोजक एडवोकेट हरीश दीवान ने पूजन कर मेले की शुरुआत की। इस अवसर पर विष्णु कुशवाह, कमल कुशवाह, प्रशांत गुप्ता, संजय मित्तल, पंकज जायसवाल और निखिल विजयवर्गीय सहित आतिशबाजी व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। मेला सचिव हरीश दीवान ने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन के पास लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 420 आवेदन जमा हुए हैं, जबकि पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड देखें तो मेले में औसतन 200 दुकानें ही लगती रही हैं। इस बार 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती संख्या को देखते हुए आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर नए लाइसेंस जारी न करने का अनुरोध किया है।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->