3000 किलो दूध की बनेगी खीर, 15 हजार भक्त ग्रहण करेंगे प्रसादी

- 26 अक्टूबर को अचलेश्वर मंदिर पर होगा शरद महोत्सव
ग्वालियर। शहर के आस्था के मुख्य केंद्र श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर 26 अक्टूबर सोमवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव  आयोजन किया जायेगा ।  इस महोत्सव में करीब 15 हजार भक्त खीर प्रसादी ग्रहण करेंगे। युक्त महोत्सव की तैयारियों को लेकर  गुरुवार को श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजेश ऐरन, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी, व्यवस्थापक उप सचिव प्रदीप कुमार बंसल सहित कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संदीप सिंघल, अतुल गुप्ता, गोपाल दास बघेले, आकाश सर, तरुण बग्गा मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि शरद महोत्सव 26 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा। न्यास के सभी सम्माननीय सदस्यों को आमंत्रण पत्र एवं भोजन प्रसादी कूपन घर-घर भेजे गए हैं। सभी सदस्य एक साथ मिलकर भगवान अचलनाथ की पूजा-अर्चना कर महोत्सव में शामिल होंगे। मंदिर पर आने वाले जो भक्त खीर प्रसादी अपने परिवार के लिए घर ले जाना चाहेंगे, उन्हें 20 रुपये शुल्क में मिट्टी के गिलास/कुल्हड़ में पैकेट के रूप में प्रसादी दी जाएगी। बाकी भक्त मंदिर परिसर में लगे काउंटरों से निशुल्क प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।

3000 किलो दूध और 300 किलो चावल की बनाई जाएगी  खीर 
प्रसादी  खीर के लिए लगभग 3000 किलो दूध, 300 किलो चावल, 500 किलो शक्कर के साथ चिरौंजी, इलायची, बादाम, काजू, मखाना आदि का उपयोग किया जाएगा। इसमें मंदिर पर श्रद्धा रखने वाले अनेक भक्तों द्वारा दान देकर भी सहयोग किया जा रहा है। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रसादी व्यवस्था समिति, कूपन व्यवस्था समिति और सुरक्षा व्यवस्था समिति बनाई गई है।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->