MPCON ने MERU गतिविधियों की कार्ययोजना बताई, शिक्षक प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों पर जोर

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में PM-USHA योजना के तहत स्वीकृत 100 करोड़ रुपये की राशि के उपयोग को लेकर MPCON, भोपाल ने MERU (बहुविषयक शिक्षा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय) गतिविधियों का रोडमैप प्रस्तुत किया। MPCON की समन्वयक डॉ. संध्या जोशी की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रस्तुतीकरण में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP), अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक एवं शोध क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय के PM-USHA नोडल अधिकारी प्रो. समीर भाग्यवंत ने गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना, विभागों के बीच समन्वय और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने MERU के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभागों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रो. हेमंत शर्मा, डॉ. राधा तोमर, डॉ. निमिषा जादौन, डॉ. सुशील मंडेरिया, प्रो. एस.एन. महापात्रा, प्रो. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. गणेश दुबे और डॉ. मोघे सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->