अपर आयुक्त राव ने किया जोन 12 का औचक निरीक्षण

ग्वालियर । अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 12 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा तथा कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कर देरी से आने वाले एवं लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश  दिए।
अपर आयुक्त राव ने नया बाजार चौराहे पर वार्ड क्रमांक 45 में कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के देर से आने पर संबंधित डब्ल्यूएचओ एवं जेडएचओ को समझाइश दी गई तथा संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं, कर्मचारियों के निर्धारित बीट पर नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई गई। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल रोड पर स्थित एप्पल हॉस्पिटल के सामने मेडिकल बेस्ट एवं कचरे के कारण अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर अपर आयुक्त श्री राव ने तत्काल बडा जुर्माना एवं चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  इसके साथ ही अपर आयुक्त राव द्वारा जोन क्रमांक 12 में भी हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई। इस दौरान लाइनमैनों को समय पर फील्ड में पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अपर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जोन क्रमांक 12 में सुबह 10 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर उनकी हाजिरी काटी जाए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने, निर्धारित बीट में उपस्थित रहने तथा शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पार्षद अंकित कटठल, कार्यपालन यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश चित्तौडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->