हिन्दू महासभा भवन में शस्त्र और शास्त्रों का गंगाजल से पूजन एवं 109 रामचरितमानस का वितरण में किया, दशहरा मिलन आज होगा
ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर को दोपहर ठीक 3-00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज ग्वालियर में विजयादशमी पर्व पर 158 तलवार, बंदूक हथियारों का शस्त्र पूजन हरिद्वार से पंडित गिरिराज गुरुजी द्वारा लाए गंगा जल से वैदिक मंत्रोच्चारण से हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पांडे शास्त्री ने के मुख्य आचार्यत्व में हुआ । 109 श्री रामचरितमानस का पूजन एवं वितरण अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर तलवार लेने वालों का 98 का पंजीयन किया । संचालन धर्मेंद्र बरेलिया , रोहित जाटव ने किया । आभार प्रवीण अष्ठाना ने माना । दीपावली तक हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में तलवारों के पंजीयन होंगे । आज 21 अक्टूबर को सायंकाल ठीक 6-00 बजे चामुंडा मंदिर कोटेश्वर पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।सभी से भाग लेने की अपील की है। लोकेश शर्मा , जिला अध्यक्ष