शाही अंदाज में दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया : गोरखी देवघर में किया शस्त्र पूजन, छत्रियों पर पूर्वजों का स्मरण कर लिया आशीर्वाद

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने मंगलवार को गोरखी स्थित देवघर में विजयादशमी की परंपरा निभाई। शाही पारंपरिक लिबास में पहुंचे दोनों ने राज परिवार के पुरोहितों के विधि-विधान से पूजन कराने के बाद शस्त्र पूजन किया। इसके बाद सिंधिया परिवार की छत्रियों पर पहुंचकर पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं का स्मरण किया और उनका आशीर्वाद लिया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहुंचने से पहले उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे देवघर पहुंची थीं। उन्होंने महानवमी पर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरा के अनुसार कन्या भोज कराया और कन्याओं को वस्त्र प्रदान किए। मराठा परिवार में तिथि के आधार पर दोपहर बाद से ही दशहरा पर्व मनाया गया। मंगलवार सुबह जयविलास पैलेस से सीधे गोरखी देवघर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधि-विधान से पूजा और शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वे सिंधिया परिवार की छत्रियों पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं का स्मरण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें देखने और अभिवादन करने के लिए छत्री प्रांगण में बड़ी संख्या में आमजन और समर्थक मौजूद रहे। सिंधिया राजघराना सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करता आ रहा है। विजयादशमी पर हर साल शाही रीति-रिवाजों के साथ यह पर्व मनाया जाता है।
 


posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->