फायर ब्रिगेड एवं कार्यशाला विभाग में वाहनों का हुआ पूजन
ग्वालियर। विजयादशमी दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम के फायर ब्रिगेड मुख्यालय पर फायर गाड़ियों एवं डीजल पंप पर मशीनों एवं अन्य सभी वाहनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य विनोद यादव माठू, निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, मुनीष सिंह सिकरवार, कार्यपालन यंत्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता, फायर ऑफिसर उमंग प्रधान एवं सुश्री ग्रीष्म आर्या सहित अन्य सभी अधिकारियों ने निगम के सभी वाहन एवं फायर ब्रिगेड के वाहन की पूजा की। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।