हिन्दू महासभा चामुंडा मंदिर कोटेश्वर समिति ने मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 50 लाख मुआवजे की मांग की
हिन्दू महासभा चामुंडा मंदिर कोटेश्वर समिति द्वारा आज अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि सभा में शीतला माता मंदिर पर हादसे में 15 मतृक श्रद्धालुओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 50-50 लाख रुपए सरकार से देने की मांग कर मतृको के परिजनों को शासकीय नौकरी देने की मांग की। संचालन सुरेंद्र राठौर, मुकेश राठौर ने किया।