ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर को दोपहर ठीक 3-00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज ग्वालियर में विजयादशमी पर्व पर तलवार, बंदूक हथियारों का शस्त्र पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण से श्री रामचरितमानस का पूजन एवं वितरण अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर तलवार लेने वालों का पंजीयन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को सायंकाल ठीक 6-00 बजे चामुंडा मंदिर कोटेश्वर पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।सभी से भाग लेने की अपील की है। लोकेश शर्मा , जिला अध्यक्ष
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur