बस स्टैंड पर 680 किलोग्राम मावा जब्त, नमूने लिए

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं अपर कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्वालियर बस स्टैंड पर बसों एवं मावा परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान एक वाहन से 680 किलोग्राम मावा बरामद किया गया। मावा के नमूने लेकर शेष माल जब्त कर लिया गया है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी गिरीश राजौरिया एवं सतीश कुमार धाकड़ ने वाहन क्रमांक MP06 GA 3281 को रोककर जांच की। वाहन में 17 डालियों में मावा रखा हुआ पाया गया। प्रत्येक डलिया में लगभग 40 किलोग्राम मावा था। इस प्रकार कुल 680 किलोग्राम मावा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। मावा के मालिक सुरेश गुप्ता पुत्र कालीचरण गुप्ता निवासी हरिबाबू का खरंजा, दत्तपुरा, मुरैना से मावा के दो नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शीतला माता मंदिर पर प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की दूसरी टीम ने शीतला माता मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच भी की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रसाद बनाने में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण-पत्र दुकान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेड़ा, बर्फी एवं मिल्क केक जैसे प्रसाद सामग्री को अधिक दिनों तक रखकर उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण करने वाली टीम में लोकेन्द्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश शर्मा एवं श्रीमती निरूपमा शर्मा शामिल रहे।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->