कलेक्टर ने सागरताल पहुँचकर देवी प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा
ग्वालियर । नवदुर्गा महोत्सव में स्थापित हुईं प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के माध्यम से सागरताल पर कराई गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को सागरताल पहुँचकर विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखकर प्रतिमा विसर्जन कराएं। सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी धैर्यपूर्वक एवं श्रद्धाभाव के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन कराने का आग्रह किया।