गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन जब्त
ग्वालियर । जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में बीते दो दिनों के भीतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त चार बड़े वाहन जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा ने बताया कि मेहरा टोल थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन पकड़े गए हैं। इन वाहनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही नियमानुसार अर्थदण्ड व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।